राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सेवा ट्रस्ट: जनसेवा और सामाजिक कल्याण का संकल्प !
राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सेवा ट्रस्ट समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य करने का संकल्प प्रस्तुत करता है। ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता एवं सहयोग को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट द्वारा सरकारी योजनाओं के लिए कैंप आयोजित करने, लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए…
